आधार फर्जीवाड़ा के आरोप में जिला समन्वयक गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद
सुपौल दस्तक न्यूज, सुपौल।
सुपौल जिले में आधार कार्ड से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधार के जिला समन्वयक अरुण कुमार बसंत को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर अवैध तरीके से दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर विभिन्न प्रकार के फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, जिले में आधार से संबंधित फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में साइबर थाना कांड संख्या 57/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। अनुसंधान के दौरान आधार के जिला समन्वयक अरुण कुमार बसंत, पिता शंकर पासवान, निवासी करहवाना वार्ड संख्या-10, थाना छातापुर, जिला सुपौल के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए।
साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने आरोपी को एक मोबाइल फोन के साथ विधिवत हिरासत में लिया। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने आधार फर्जीवाड़े में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आधार से संबंधित फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
#Supaul #SupaulDastak #SupaulNews #AadhaarFraud #AadhaarScam #Aadhaar #Arrested #BiharPolice #SupaulPolice #CyberCrime #CyberPolice #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #Chhatapur #Bihar #PoliceAction #LatestNews #SupaulUpdate #DigitalNews
विज्ञापन
विज्ञापन