आगामी 5 मार्च को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले युवा चौपाल कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मधेपुरा सर्किट हाउस में मंगलवार को युवा राजद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव मुख्य रूप से शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता युवा राजद की जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी ने की।बैठक में सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि देश में समाजवाद को खत्म करने और नफरत तथा संप्रदायवाद को बढ़ावा देने की साजिश की जा रही है। ऐसे में राजद का यह युवा चौपाल कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि युवा चौपाल कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है, शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, किसान संकट में हैं और युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया युवा राजद जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी ने कहा, "जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। लेकिन वर्तमान शासन में महिलाओं के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। इन समस्याओं से निजात पाने और ठप विकास को गति देने के लिए तेजस्वी सरकार जरूरी है।"जिला प्रधान महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि महिला एवं पुरुष समाज के दो पहिए हैं, और तेजस्वी यादव ने 2025 में राजद की सरकार बनने पर 'माई-बहिन मान योजना' को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद बैठक में शामिल राजद नेताओं ने दावा किया कि पटना में होने वाले युवा चौपाल में पूरे जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन