सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना प्रभारी रामसेवक रावत ने लूट की घटना को महज़ 24 घंटे में पर्दाफाश कर दो अपराधियों को लुटी हुई समान के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है, जिससे पुलिस विभाग में आसान शब्दों में कहा जाए तो इतिहास रचने का काम किया है,थाना प्रभारी की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है इनके बेहतर कार्यों की चारों ओर जमकर प्रशंसा हो रही है ,रामसेवक रावत त्रिवेणीगंज थाने में पदस्थापित के दौरान ही कह चुके थे, की दलाल, माफिया ,अपराधी, झटमार गिरोह, गुंडा, या तो अपना काम छोड़ दे, अन्यथा जहां भेजेंगे वहां कोई जाना नही चाहते है, बीते 14 फरवरी की रात्रि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मणियां टॉल प्लाजा से करीब दो सौ मीटर पहले दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सीमेंट लोडेड ट्रेक्टर को लूटकर जदिया की तरफ भाग निकले। अपराधी द्वारा सीमेंट लूट के बाद वादी के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम देकर भाग निकले थे। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय थानाध्यक्ष रामसेवक रावत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर अग्रतर कार्रवाई प्रारंभ किए, इस संदर्भ पीड़ित ने थाना में थाना कांड संख्या 85/25 दर्ज कराई,थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत ने इस घटना को गंभीरता से लेते घटना के 24 घंटे के अंदर घटना का सफ़ल उद्भेदन कर दो अपराधी बृजेश कुमार पिता विनोद यादव साकिन झरकाहा कहा वार्ड नंबर 7 थाना शकरपुर जिला मधेपुरा , दूसरा अमित कुमार पिता नरेश कुमार यादव साकिन लतौना नगर परिषद वार्ड नंबर 12 थाना त्रिवेणीगंज को गिरफ्तार किया ,पुलिस इनके पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, मोबाइल आदि बरामद किया है, साथ ही लूटी गई ट्रैक्टर समेत समान को भी बरामद की है, गिरफ्तार अपराधी पुछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, पुलिस के मुताबिक बृजेश कुमार अंतरजिला अपराधी है इनका अपराधीक इतिहास रहा है,इस बाबत सुपौल पुलिस कप्तान शैशव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 14 फरवरी की रात्रि विष्णुदेव यादव, साकिन कजहा और थाना जदिया निवासी त्रिवेणीगंज से एसीसी गोल्ड की 90 बोरी सीमेंट ट्रेक्टर पर लोड कर अपने घर कजहा जा रहे थे। तभी अपराधियों द्वारा टॉल प्लाजा के समीप लूटपाट की गई। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना के 24 घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन कर लूटी गई समान के साथ दो अपराधी ब्रजेश यादव और अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है इनके पास पुलिस ने एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, मोबाइल आदि बरामद की है, पुलिस ने लूटी गई समान और ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है दोनों गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू है, इस घटना में जो भी लोग संलिप्त होंगे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन