Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 145
यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने संतो बाबा को किया सम्मानित, भक्तों के लिए निःशुल्क प्रसाद वितरण का लिया संकल्प !
जनसेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत के जीवछपुर गांव स्थित संतो बाबा धाम में संतो बाबा के नाम से विख्यात सुरेश भगत को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए डायरी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के निदेशक संजय कुमार मेहता ने कहा कि सुरेश भगत वर्षों से जनमानस की सेवा और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके इसी सेवा भाव और समाज के प्रति योगदान को देखते हुए संस्था द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।
सम्मान के दौरान यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन एवं संतो बाबा धाम के बीच बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि फाउंडेशन की ओर से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
ज्ञात हो कि संतो बाबा दरबार में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं और समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले भक्तों की सेवा और सुविधा के लिए यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने अपनी सक्रिय और अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया है।
वहीं, सम्मान प्राप्त करने के बाद सुरेश भगत उर्फ संतो बाबा ने यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन के इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन