Thu, 12 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग |

मधेपुरा : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन थाना प्रभारियों समेत चालक की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Rajesh Kumar Ranjan / Sat, Jun 13, 2026 / Post views : 415

Share:

मधेपुरा/बिहार, 12 जून। बिहार में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारियों (SHO) समेत चालक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर हुए इस भीषण हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को स्तब्ध कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी पटना में आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कार से वापस मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग 12:30 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रक से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र तथा चालक ज्योतिष कुमार के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन तेज गति से चल रहा था, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस दुखद घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मृत पुलिसकर्मियों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित करता है। मृत पुलिस अधिकारियों और चालक के असामयिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें