Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

सुपौल : भजन-कीर्तन के दौरान कार से कुचलकर तीन लोगों की मौके पर हुई थी मौत,इलाज के दौरान दो और की गई जान

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Aug 27, 2026 / Post views : 140

Share:

सुपौल:- पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक पर मंगलवार की रात 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में भजन कीर्तन करते तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक व हाईर सेन्टर ले जाने के दौरान रास्ते एक की भी मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल व्यक्ति की इलाज हायर सेंटर में चल रहा है जहां स्थिति नाजुक बताई जा रही है।। घटना एनएच-327ई स्थित सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग के किनारे कटैया चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में झूलन पर्व के अवसर पर ग्रामीण कीर्तन-भजन कर रहे थे. इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज गति में आ रही बीआर 01 एच एन 3926 अनियंत्रित कार ने किर्तन कर रहे श्रद्धालुओं के बीच जा घुसी. कार की चपेट में आने से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई और एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतकों कि पहचान कटैया माहे पंचायत के गोठ वार्ड संख्या 15 निवासी सुरेंद्र यादव (40), वार्ड संख्या 12 निवासी तिलाई दास (70) तथा राजू दास (50) वार्ड नं 11 निवासी भुवनेश्वरी यादव (60), कृष्ण मोहन साह (21) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रामचंद्र यादव 55 गंभीर रूप से घायल का इलाज चल रहा है स्थिति नाजुक बताई जा रही है।. घटना के बाद चालक कार लेकर भागने लगा लेकिन घटना स्थल से सो मिटर आगे जाय प्रकाश शर्मा के गैरेज में घुस गई गनिमत रही की कार को आते देख जाय प्रकाश दुकान से भाग गये नहीं तो एक ओर मौत हो सकती थी। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार चालक व कार में सवार उनकी पत्नी व बच्चों को एक दुकान में बंद कर सेंटर लगा दी जिससे उसकी जान बची। सुत्रौ से मिली जानकारी अनुसार दुर्घटनास्थ कार सुपौल के किसी रिटायर इंस्पेक्टर की बताई जा रही है। जिसमें सवाल होकर उसके छोटे पुत्र अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ पुर्णिमा से सुपौल जा रहें थे इसी दौरान कटैया चौक पर दुर्घटना घट गई।ग्रामीणों ने सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. ग्रामीण दोषी चालक के विरुद्ध कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस के साथ सदर इंस्पेक्टर संजय यादव, सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू, साईबर डीएसपी शोरभ गुप्ता मौके पर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने की प्रयास करने लगें काफी मस्कत के बाद उचित मुआवजे की बात पर घंटों से जाम सड़क पर आवागमन बहाल हुई। भारी पुलिस घटनास्थल पर दिन में भी कैंप कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों कि मदद से सड़क किनारे लगी फल फ्रूट की दुकानों को खाली करवाया गया साथ ही सड़क मार्ग में फेले वृक्ष की टहनियों को भी कटवाई गई। इस भीषण सड़क हादसे के बाद पुरे कटैया गोठ में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर कटैया गोठ वार्ड नंबर 11 निवासी मृतक राजो दास के पत्नी शांति देवी सहित पुरे परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं तिलाई दास 65 के घर पत्नी राधा देवी व परिजनों की भी रो-रो कर बुरा हाल है ओ अपने पिछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये।वहीं वार्ड नंबर 11 निवासी मृतक भुवनेश्वरी यादव की पत्नी संझा देवी की रो-रो कर बुरा हाल है वो अपने पिछे तीन पुत्र छोड़ गये। वहीं कटैया मिलिक वार्ड नंबर 13 निवासी कृष्ण मोहन कुमार की माता मिरा देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं वार्ड नंबर 15 निवासी मृतक सुरेन्द्र यादव की पत्नी पिंकी देवी सहित परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।

कटैया गांव में एक साथ जली पांच अर्थियां

इधर कटैया गोठ में एक साथ पांच लोगों की मौत के बाद पुरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। हर लोगों की जवान पर एक ही बात आ रही है कि हे भगवान इन लोगों ने किसी का क्या बिगाड़ा था ये तो झुलन पर्व को लेकर बाबा बजरंगबली के प्रांगण में किर्तन भजन कर रहे थे फिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ।

घटना के बाद कटैया चौक पुलिस छावनी में तब्दील

इस दर्द-विदारक घटना को सुनते ही आस पास के कई गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को एन एच पर रखकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। तथा सभी मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजे की मांग कर रहे थे वहीं कार ड्राइव को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने कि मांग कर रहे थे। पुलिस के बहुत समझाने बुझाने के बाद करीब एक बजे रात को ग्रामीणों ने मुआवजे की आश्वासन पर जाम हटाया और पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा जिसके बाद यातायात बहाल हो पाई।

देर रात तक दुकान में बंद रहा कार चालक व उनके पत्नी व बच्चे

घटना के बाद ग्रामीणों ने कार चालक व उनके पत्नी बच्चे को एक कपड़े की दुकान में बंद कर सेंटर लगा दिया था जिसे पुलिस अपने हिरासत में लेना चाहा लेकिन ग्रामीणों ने जोरदार विरोध कर पुलिस से हाथापाई पर उतारू हो गए। लोगों का कहना था कि मौत के बदले मौत। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण पुलिस की एक न सुनना चाह रही थी ग्रामीणों का आक्रोश इतना बढ़ गया था कि अगर किसी ने कार चालक और उसके बीबी बच्चे को समय रहते दुकान में बंद नहीं करते तो उनके साथ बड़ी अनहोनी हो जाती।

बुधवार की सुबह पांचों मृतकों का शव पहुंचते ही ग्रामीणों में हुई आक्रोश

बुधवार की सुबह जैसे ही पांचों मृतकों का शव कटैया पहुंचा लोगों में फिर से आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने सुबह में भी एन एच जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे करीब एक घंटा बाद लोगों के समझाने के बाद जाम हटाया गया।

घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी व नेता का रहा जमावड़ा

घटनास्थल पर माहोल सम्मान करने को लेकर थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने भाडी संख्या में पुलिस बल के साथ पुरी रात डटे रहे वहीं एसडीएम मनोहर कुमार साहू साईबर डीएसपी शोरभ गुप्ता इन्स्पेक्टर संजय यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी का आना जाना लगा रहा।वहीं घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय विधायक रामविलास कामत ने सभी मृतको के घर पहुंच कर ढांढस बंधाया और मृतक के परिजनों को भर संभव सरकारी सहायता दिलाने की बात कही। साथ ही राजद नेता बैद्यनाथ मेहता, पूर्व सांसद भाजपा नेता विशमोहन भारती, कारी प्रसाद यादव सहित अन्य तेता भी मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वाना दिया। स्थानीय मुखिया रेखा कुमारी के द्वारा सभी मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार कराने के लिए तीन -तीन हजार रुपये दिया गया।

#Supaul #SupaulNews #Pipra #KatayaChowk #KatayaGoth #RoadAccident #SupaulAccident #BiharNews #BiharAccident #RoadAccidentNews #CarAccident #JhulanParv #BhajanKirtan #AccidentNews #BreakingNews #SupaulBreakingNews #PipraNews #SupaulDastak #SupaulDastakNews #बिहारन्यूज #सुपौलन्यूज #सड़कहादसा #सुपौलब्रेकिंग #पिपरान्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें