रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक
पिपरा (सुपौल):रामलाल हरे हरे, ब्यूटी पार्लर घरे घरे। मशहूर कॉमेडियन रामलाल कॉमेडियन शो की धूम गणेश महोत्सव पिपरा में मची रही। शुक्रवार की रात्रि विनोबा मैदान पिपरा में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से दर्शक इस मनोरंजक शो का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। संध्या आरती के बाद के साथ ही दर्शक खासकर महिलाएं अपनी-अपनी जगह पड़कर बैठ गए। रात्रि 9:00 बजे से ही बिनोवा मैदान तक आने वाली सारी सड़कों में जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। प्रशासन वो गणेश पूजा समिति के सदस्यों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 4:00 बजे तक चले इस शो के बीच दर्शक हिलने का नाम नहीं ले रहे थे। रामलाल एवं उनकी टीम द्वारा दी गई प्रस्तुति खास कर रामलाल हरे हरे ब्यूटी पार्लर घरे घरे । ब्यूटी पार्लर पर की गई प्रस्तुति दर्शकों को काफी पसंद आया । महिलाएं हँस हँस कर लोटपोट हो रही थी। वैसे रामलाल एवं पार्टी की सारी उ प्रस्तुति दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। शनिवार की संध्या महा आरती एवं 56 भोग का आयोजन होगा । विध्न नाशक रिद्धि सिद्धि श्री गणेश भगवान को 56 तरह के पकवानों वो मिठाइयों का भोग लगाया जाएगा। रविवार को पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश का प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। 15 सितंबर से 19 सितंबर तक चलने वाले श्री गणेश पूजा समिति युवा क्लब द्वारा आयोजित इस गणेश पूजनोत्सव का रविवार को समापन हो जाएगा।
#पिपरा #सुपौल #गणेशमहोत्सव #रामलालकॉमेडियन #रामलालकॉमेडीशो #गणेशपूजा #विनोबामैदान #पिपरासुपौल #बिहारन्यूज #सुपौलन्यूज #सुपौलदस्तक #SupaulDastak #SupaulNews #BiharNews #GaneshMahotsav #RamlalComedian #ComedyShow
विज्ञापन
विज्ञापन