Thu, 12 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग |

सुपौल : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Rajesh Kumar Ranjan / Fri, Oct 9, 2026 / Post views : 191

Share:

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम, विजेता प्रतिभागी हुईं सम्मानित

सुपौल दस्तक न्यूज,पिपरा/सुपौल

पिपरा (सुपौल): महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, सुपौल के तत्वावधान में शुक्रवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर माध्यमिक बालिका आवासीय विद्यालय, विशनपुर, पिपरा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस अवसर पर लैंगिक विशेषज्ञ नीतू कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है। उन्होंने छात्राओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा पहचानने के लिए प्रेरित किया।

केंद्र प्रशासक कुमारी प्रतिभा ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। वहीं, जिला परियोजना प्रबंधक रुपम कुमारी ने कहा कि बालिकाओं का सर्वांगीण विकास समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, खेलकूद और कौशल विकास के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के लोगोयुक्त मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास के महत्व से अवगत कराया गया।

#बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #सुपौल #सुपौलन्यूज #पिपरा #बिहारन्यूज #खेलकूदप्रतियोगिता #छात्राओंकीप्रतिभा #बालिकासशक्तीकरण #महिलासशक्तीकरण #बालिकाशिक्षा #महिलाएवंबालविकासनिगम #जिलाहबफॉरएम्पावरमेंटऑफवूमेन #विशनपुर #डॉभीमरावअंबेडकरविद्यालय #बिहारसरकार #SupaulNews #PipraNews #BiharNews #BetiBachaoBetiPadhao #GirlsEducation #WomenEmpowerment #SupaulDastak

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुपौल में छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता, पिपरा सुपौल समाचार, बालिका आवासीय विद्यालय विशनपुर, बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें