संत रविदास समरसता संकल्प अभियान: दिनापट्टी पंचायत में विकास शिविर का डीडीसी ने किया निरीक्षण, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सुपौल/बिहार
श्री गुरु संत रविदास जी के 650वीं में जयंती वर्ष के अवसर पर दिनांक - 03.09.2026 को राज्य स्तर पर श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत विकास शिविर का आयोजन विभिन्न प्रखंडों में किया जा रहा है।
उप विकास आयुक्त, सुपौल श्री इंद्रवीर कुमार के द्वारा श्री संत रविदास विकास शिविर में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण दिनापट्टी पंचायत में किया गया। निरीक्षण के क्रम में शिविर में उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों से बातचीत की गई तथा प्राप्त हुए आवेदनों की जानकारी भी प्राप्त की गई। आवेदनों में मुख्य रूप से परिवार अलग होने के कारण पूर्व के राशन कार्ड से अलग राशन कार्ड बनाने के आवेदनों की संख्या ज्यादा पाई गई साथ ही दिव्यांगता संबंधी लाभ हेतु भी आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में उपस्थित विकास मित्र एवं शिविर प्रभारी को निर्देश दिया गया कि सभी आवेदनों का विधिवत निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अधिकतर आवेदनों का निष्पादन दो से तीन दिनों के अंदर कर दिया जाता है एवं आवेदकों को आवश्यकता अनुसार लाभ पहुंचा दी जाती है।
उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शिविर से पूर्व शिविर के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार की जाए ताकि इस शिविर का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग ले सकें एवं लोगों के समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो सके। शिविर के दौरान स्थानीय मुखिया एवं सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
#संत_रविदास_जयंती #संत_रविदास_650वीं_जयंती #समरसता_संकल्प_अभियान #विकास_शिविर #दिनापट्टी #सुपौल #सुपौल_समाचार #बिहार_समाचार #विकास_शिविर #जनसमस्या #जनसेवा #राशन_कार्ड #दिव्यांगता_लाभ #सरकारी_योजना #प्रशासन #डीडीसी_सुपौल
विज्ञापन
विज्ञापन