Rajesh Kumar Ranjan / Fri, Mar 6, 2026 / Post views : 120
समाज सेवा की मिसाल बने राजकुमार सिंह यादव, 9 वर्षों से जरूरतमंदों की मदद में समर्पित
आज के दौर में जहां अधिकांश लोग अपने स्वार्थ और निजी जीवन में व्यस्त रहते हैं, वहीं सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सनातन धर्म युवा एकता कल्याण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव समाज सेवा को अपना जीवन लक्ष्य बनाकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। पिछले लगभग 9 वर्षों से वे निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते हैं।
राजकुमार सिंह यादव समय-समय पर गरीब एवं असहाय बुजुर्गों के बीच कपड़ों का वितरण, जरूरतमंद बच्चों को कलम, कॉपी और किताबें उपलब्ध कराना, तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों की मदद करने का सराहनीय प्रयास करते हैं। उनकी संस्था सनातन धर्म युवा एकता कल्याण संस्था समाज में सेवा, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
समाज की बुनियादी समस्याओं को उठाने में भी वे सक्रिय रहते हैं। शमशान घाट जैसी आवश्यक सुविधाओं की मांग को सरकार तक पहुंचाने तथा समाज और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने का कार्य भी उनकी संस्था के माध्यम से किया जाता है।
बताया जाता है कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे कभी-कभी समाज से चंदा एकत्र करते हैं और अपनी कपड़ों की दुकान से होने वाली आमदनी के मुनाफे का एक हिस्सा गरीबों और असहाय लोगों की मदद में खर्च करते हैं।
उनकी यह सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण उन्हें समाज में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व और मिसाल बनाता है। ऐसे लोग समाज में मानवता और सेवा की भावना को जीवित रखने का काम करते हैं और नई पीढ़ी को भी समाज के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन