Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण | सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण | सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम | सुपौल : बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया सुपौल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण | सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा |

सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Aug 6, 2026 / Post views : 232

Share:

सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट

हर घर तिरंगा अभियान–2026 के सफल आयोजन एवं जिले में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.08.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०सेo, जिला पदाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा जिले के समाजिक एवं गणमान्य व्यक्तियों, एनसीसी तथा स्काउट गाइड के प्रतिनिधि आदि के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान के तहत तिरंगा रैली, तिरंगा साइकिल/ई-बाइक रैली, “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा थीम आधारित सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था, तिरंगा रंगोली तथा “Selfie with Tiranga” जैसी गतिविधियों में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में विशेष रूप से निर्णय लिया गया कि दिनांक 12.08.2026 को प्रातः 09:00 बजे “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया जाएगा, जो लोहिया चौक से प्रारंभ होकर गांधी मैदान, सुपौल तक जाएगी। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों, युवाओं, सरकारी कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन हेतु मार्ग निर्धारण, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिभागियों की सहभागिता, राष्ट्रीय ध्वज की पर्याप्त उपलब्धता तथा कार्यक्रम के फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी एवं समुचित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि “हर घर तिरंगा अभियान–2026” को जनभागीदारी का उत्सव बनाते हुए अधिकाधिक संख्या में तिरंगा यात्रा एवं अभियान से जुड़ी अन्य गतिविधियों में सहभागिता करें तथा राष्ट्र के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना को और मजबूत करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, सुपौल, अपर समाहर्त्ता-सह- आपदा प्रबंधन, सुपौल, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल, उप विकास आयुक्त, सुपौल, वरीय उप समाहर्त्ता, सुपौल एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण तथा जिला के सम्मानित सदस्यगण, सुपौल उपस्थित हुए।

हर घर तिरंगा अभियान 2026, Har Ghar Tiranga 2026, Supaul News, Supaul DM Sawan Kumar, सावन कुमार, जिला पदाधिकारी सुपौल, Tiranga Yatra Supaul, तिरंगा यात्रा, Tiranga Campaign Bihar, Bihar News, Independence Day 2026, आज़ादी का अमृत महोत्सव, Tiranga Rally, Tiranga Cycle Rally, Selfie with Tiranga, Vande Mataram, Gandhi Maidan Supaul, Lohia Chowk Supaul, NCC Supaul, Scout Guide Supaul, Bihar Government, Information and Public Relations Department Bihar, सुपौल प्रशासन, राष्ट्रीय ध्वज अभियान, 15 अगस्त 2026, Bihar Administration, Supaul District Administration

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें