सुपौल में घर-घर पहुंचेगी PNG गैस, 500 परिवारों को पहले चरण में मिलेगा कनेक्शन
सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल/बिहार
गुरुवार श्री सावन कुमार जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के माध्यम से घर-घर तक खाना बनाने हेतु प्राकृतिक गैस पहुंचाने के कार्य का आरंभ किया गया ।
इस अवसर पर श्री राघवेंद्र कुमार झा, अध्यक्ष नगर परिषद, सुपौल, श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी-सह-वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, श्री राजीव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुपौल, श्री रामबाबू, जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, सुपौल के साथ-साथ नोडल एजेंसी भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्वी क्षेत्र (गैस) के प्रमुख श्री परमित कुमार घोष, श्री बिधान चंद्र सिकदर, उप महाप्रबंधक विपणन, श्री निलेश नगवाडे, क्षेत्रीय प्रबंधक, श्री लक्ष्मीशा ए एल, क्षेत्रीय समन्वयक एवं श्री संजीत कुमार वर्मा, विपणन पदाधिकारी गैस मौजूद रहें l
जिला पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नारियल फोड़कर एवं वृक्षारोपण करके कार्य आरंभ किया गया । इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा पीएनजी कनेक्शन हेतु पंजीकरण कार्य की औपचारिक शुरुआत भी की गई ।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सुपौल द्वारा बताया गया की जिले में पीएनजी कार्यरत होने के पश्चात उपभोक्ताओं को लगभग 20% गैस के खर्च की बचत होगी । कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि तीन महीने के भीतर पीएनजी की सप्लाई प्रारंभ करने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। प्रारंभ में लगभग 500 परिवारों को कंपनी के द्वारा पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। चरणबद्ध तरीके से पूरे नगर परिषद क्षेत्र में पीएनजी की आपूर्ति प्रारंभ किया जाना है l
#Supaul #SupaulNews #SupaulDastak #BiharNews #PNGGas #PNGConnection #BPCL #SupaulNagarParishad #SawanKumar #SupaulLatestNews #BiharLatestNews #पीएनजीगैस #सुपौलसमाचार #सुपौलन्यूज
सुपौल PNG गैस, सुपौल में पीएनजी गैस, Supaul PNG Gas, Supaul News, Supaul Dastak News, सुपौल समाचार, सुपौल न्यूज, पाइप्ड नेचुरल गैस, PNG Gas Connection, Bharat Petroleum, BPCL Supaul, सावन कुमार डीएम सुपौल, सुपौल जिलाधिकारी, सुपौल नगर परिषद, घर-घर गैस कनेक्शन, 500 परिवारों को PNG कनेक्शन, बिहार न्यूज, Bihar News, Supaul Latest News, PNG Gas Supply Bihar
विज्ञापन
विज्ञापन