Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश | सुपौल : बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोग घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज | सुपौल : जिलाधिकारी सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल ने पंचायत सरकार भवन बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण | सुपौल : पिपरा में एक रात में तीन घरों में चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ | सुपौल : पिपरा में एक ही रात हत्या और तीन जगह चोरी, इलाके में दहशत | सुपौल : पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने अपने ही घर में लगाई आग, घर समेत सारा सामान जलकर राख | सुपौल : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला राज्य स्तर पर फिर अव्वल | सुपौल : सुपौल में चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी लाइन क्लोज | सुपौल : पिपरा बाजार में डीएम और एसपी का देर रात सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | सुपौल : चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : SDG रैंकिंग सुधारने को DDC सख्त, सभी विभागों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश |

सुपौल : दुर्गा पूजा को लेकर पिपरा थाना में शान्ति समिति की हुई बैठक।

Rajesh Kumar Ranjan / Fri, Oct 2, 2026 / Post views : 173

Share:

दुर्गा पूजा को लेकर पिपरा थाना में शान्ति समिति की हुई बैठक।

सुपौल दस्तक न्यूज, सुपौल/बिहार

पिपरा (सुपौल)। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को पिपरा थाना परिसर में बीडीओ अमरेन्द्र पंडित सीओ आकांक्षा के मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने की।

बैठक में प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और उल्लास का पर्व है, इसे शांति और भाईचारे के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पूजा समितियों से अपील की कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

थानाध्यक्ष ने पूजा समितियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पूजा समिति अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेंगे पंडालों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती कर उसकी सूची थाना में जमा करेंगे। स्वयं सेवक की सूची से ऐसे लोगों को दूर रखे जो किसी भी तरह के आपराधिक मामलों में दोषी हो और उन पर मुकदमा दायर हो साफ छवि वाले लोगों को ही स्वयंसेवक बनाएं सुरक्षा की दृष्टि से पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएं ताकि भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि जुलूस और प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट और समय का सख्ती से पालन किया जाए। किसी भी स्थिति में नशा का प्रयोग करने वाले लोगों की शिकायत तुरंत पुलिस से करने की बात कही। सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने वाले अनुमंडल कार्यालय से अनुमति अनिवार्य है। रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी परिस्थिति में अश्लील गाने नहीं बजाने की अपील किये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सीओ आकांक्षा ने सभी जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति के सदस्यों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान थाना स्तर पर पर्याप्त संख्या में विशेष पुलिस बल की तैनाती रहेगी और लगातार गश्ती की जाएगी। सभी लोग शान्ति व सोहार्द रूप से पूजा को सफल बनाने में सहयोग करें।

बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे सभी नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा का आयोजन करेंगे। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि निशांत कुमार उर्फ नेहरू यादव उप प्रमुख बबलू चौधरी, एमडी वलीउल्ला, बद्री प्रसाद गुप्ता, शंकर चौधरी, जगदीश विश्वास, बबलू यादव, सुभाष यादव, मनोज डे सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

#दुर्गापूजा #दुर्गापूजा2026 #शांतिसमिति #पिपरा #पिपराथाना #सुपौल #सुपौलन्यूज #सुपौलदस्तक #शांतिव्यवस्था #कानूनव्यवस्था #पूजासमिति #बिहारन्यूज #बिहारसमाचार #पुलिसप्रशासन #पिपरासुपौल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें