Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

सुपौल : पिपरा में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका संघ का एक दिवसीय धरना, सीडीपीओ को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Rajesh Kumar Ranjan / Tue, Aug 25, 2026 / Post views : 178

Share:

सुपौल / बिहार

बिहार राज्य आंगनवाड़ी सेविका / सहायिका संघ के बैनर तले पिपरा प्रखंड की सेविका और सहायिकाओं ने मंगलवार को अपनी लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना के बाद संघ ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीडीपीओ पिपरा को अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर एक मांग पत्र सादर समर्पित किया।

संघ की अध्यक्ष रंजू कुमारी और सचिव गीता कुमारी के नेतृत्व में सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि संघ लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर यह धरना-प्रदर्शन किया गया है।

सेविका एवं सहायिका के बकाया मानदेय का अद्यतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही खंडित भुगतान की प्रक्रिया को समाप्त कर नियमित और समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था की जाए।

सभी सेविका एवं सहायिका को सरकार की योजना के तहत 5G मोबाईल और उसके लिए रिचार्ज की सुविधा / राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए।

सेविका से महिला पर्यवेक्षिका (लेडी सुपरवाइजर) तथा सहायिका से सेविका के पद पर बहाली / पदोन्नति की प्रक्रिया में एकरूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और लंबे समय से लंबित बहाली प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूरा किया जाए।

सेविका एवं सहायिका को पोषाहार की राशि, अन्नप्राशन, गोद भराई, प्रोत्साहन राशि, मकान किराया, मोबाईल रिचार्ज सहित अन्य सभी लंबित देय राशियों का अद्यतन भुगतान अविलंब सुनिश्चित किया जाए वर्तमान महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन की लागत को ध्यान में रखते हुए सेविका एवं सहायिका के मानदेय में सम्मानजनक और समुचित वृद्धि की जाए।

मांग पत्र में संघ ने कहा है कि उपर्युक्त मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उनका अविलम्ब निष्पादन और कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर संघ की अध्यक्ष रंजू कुमारी, सचिव गीता कुमारी सहित प्रखंड की बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका उपस्थित थीं।

#पिपरा #सुपौल #आंगनवाड़ी #आंगनवाड़ीसेविका #आंगनवाड़ीसहायिका #सेविकासहायिकासंघ #धरनाप्रदर्शन #सीडीपीओ #मांगपत्र #मानदेय #बिहारआंगनवाड़ी #पिपरान्यूज #सुपौलन्यूज #बिहारन्यूज #SupaulNews #PipraNews #Anganwadi #BiharNews #SupaulDastak

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें