सुपौल दस्तक न्यूज, सुपौल
विभागीय निदेशानुसार शनिवार को 9:30 बजे पूर्वाह्न से 4:30 बजे तक संयुक्त श्रम भवन, सुपौल में श्री सुशील कुमार यादव, श्रम अधीक्षक, सुपौल की अध्यक्षता में चार नए श्रम कोड के लिए जागरूकता एक दिवसीय प्रशिक्षण संयुक्त श्रम भवन, सुपौल आयोजित की गई।
श्री सुबेश कुमार पासवान, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, राघोपुर द्वारा विभाग से प्राप्त (प्रशिक्षण) के उपरांत चार नए श्रम कोड (1) मजदूरी (वेतन) संहिता, 2019, (2) सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, (3) औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 एवं (4) उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशाएं संहिता, 2020 की सारी जानकारी दी गई है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्त्ता, सुपौल तथा सदस्य बाल कल्याण, सुपौल, श्री आदित्य कुमार चौधरी, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, सुपौल सदर, श्री मिहिर कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपरा, श्री अमित कुमार केशरी, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बसंतपुर, श्री सुबेश कुमार पासवान, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, राघोपुर, श्री नितीन कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, प्रतापगंज, श्री विकास कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी किशनपुर एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
सभी पदाधिकारियों द्वारा विभाग द्वारा अधिसूचित सभी चार नए श्रम कोड (1) मजदूरी (वेतन) संहिता, 2019, (2) सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, (3) औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 एवं (4) उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशाएं संहिता, 2020 पर पूर्व के 29 केन्द्रीय श्रम कानून को मिलाकर सरल रूप से (i) न्यूनतम वेतन सभी रोजगारों पर लागू होने, (ii) न्यूनतम वेतन भुगतान की प्रक्रिया, (iii) बोनस, दण्ड PF और ESIC, (iv) ग्रेच्युटी, (v) मातृत्व लाभ, जिग वर्कर, (vii) सभी कामगार को विमुक्ति पत्र, (viii) स्वास्थ्य जाँच, (ix) काम के घंटे, (x) सुविधा एवं दण्ड, (xi) समितियाँ और यूनियन, (xii) हड़ताल, (xii) छटनी, (xiii) बन्दी आदि पर विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराया गया।
#Supaul #SupaulDastak #SupaulNews #BiharNews #LabourDepartment #LabourCode #NewLabourCodes #LabourLaw #श्रमविभाग #श्रमिकअधिकार #न्यूनतमवेतन #सामाजिकसुरक्षा #श्रमिकजागरूकता #बिहारसमाचार #सुपौलसमाचार
विज्ञापन
विज्ञापन