नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का 14वां स्थापना दिवस मना, उत्कृष्ट कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित
सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल बिहार
सोमवार को विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सुपौल के डी०सी०आर० भवन में नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, पटना का 14वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।
स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीपक कुमार, वरीय प्रबंधक (राजस्व), विद्युत आपूर्ति अंचल, सहरसा उपस्थित हुए। इसके साथ ही श्री आलोक कुमार रंजन, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सुपौल, श्री धनन्जय कुमार सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, राघोपुर, श्री आशुतोष कुमार शर्मा, सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, सुपौल के साथ विद्युत विभाग के अन्य अभियंता / पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
समाहरोह में जिलाधिकारी, सुपौल के आगमन के उपरांत विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सुपौल परिसर में स्थित वृक्ष वाटिका में पौधा रोपन किया गया एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सुपौल के सभागार में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा प्रधानमंत्री सुर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया, जिसके उपरांत जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा सभी आगंतुकों को संबोधित किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा विद्युत परिवार के सभी सदस्यों को 23:26 घंटे औसत आपूर्ति देते हुए पुरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्ति हेतु बधाई भी दिया गया। अंत में बिहार गीत गायन के उपरान्त कार्यक्रम की विधिवत् समाप्ति की गई।
#SupaulDastak #SupaulNews #Supaul #BiharNews #NBPDCL #NorthBiharPowerDistributionCompany #ElectricityDepartment #SupaulDM #SawanKumar #14thFoundationDay #FoundationDay #BiharElectricity #BijliVibhag #PMSuryaGharYojana #SolarEnergy #SupaulBihar #BiharGovernment #DistrictAdministration #SupaulUpdates #SupaulDastakNews
विज्ञापन
विज्ञापन