निखिल सिंह यादव लगातार तीसरी बार बने छात्र जदयू के बीएनएमयू अध्यक्ष
छात्र हित में मजबूती से संघर्ष जारी रखूँगा- निखिल सिंह यादव।
सुपौल दस्तक न्यूज,मधेपुरा बिहार
बिहार प्रदेश छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी सह विधायक रूहेल रंजन एवं छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में अध्यक्ष का मनोनयन किया है एवं इस बाबत पत्र भी जारी कर दिया है।
इसी कड़ी में युवा और ऊर्जावान छात्र नेता सह
बीएनएमयू के हिन्दी विभाग के रिसर्च स्कॉलर निखिल सिंह यादव को तीसरी बार छात्र जदयू का बीएनएमयू अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी सक्रियता एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निखिल सिंह यादव इससे पहले छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष, छात्र जदयू के जिला मीडिया प्रभारी, छात्र जदयू के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
निखिल सिंह यादव ने मनोनयन पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जदयू के नेता सह बस्वास्थ्य मंत्री निशांत मंत्री, मधेपुरा लोकसभा के सांसद दिनेशचंद्र यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार बाल विकास संरक्षण आयोग अध्यक्ष अमरदीप, सिंहेश्वर विधानसभा के विधायक सह पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव, बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज विधानसभा के विधायक निरंजन मेहता, जदयू जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी, छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी एवं छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया है।
नव मनोनीत विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल सिंह यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। मेरी प्राथमिकता विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स की समस्याओं जैसे परीक्षा एवं परिणाम देरी, लाइब्रेरी, एडमिशन में परेशानी को प्रमुखता से उठाना और संगठन को हर कॉलेज तक मजबूत करना है।
जिस उम्मीद से मुझे बीएनएमयू का लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है, उस पर मैं हर पल खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। छात्रहित में मजबूती से संघर्ष जारी रखूंगा।
इस अवसर पर पर जदयू के नेता अमर यादव, युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार, मधेपुरा के युवा जिला अध्यक्ष नवीन मेहता, सुपौल के युवा जिला अध्यक्ष प्रियंका यादव, रूपेश कुमार गुलटेन ,नीरज कुमार सहित कई साथियों एवं विश्वविद्यालय-कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बधाई दी।
#NikhilSinghYadav #StudentJDU #BNMU #Madhepura #BiharNews #JDU #StudentPolitics #BNMUUniversity #SupaulDastak #छात्रजदयू #निखिलसिंहयादव #मधेपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन