Thu, 12 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग |

सुपौल : सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 190 एमएल प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Apr 23, 2026 / Post views : 571

Share:

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 अप्रैल 2026 को ग्राम देवीपट्टी बथनाहा स्थित देवीपट्टी से दीनापट्टी जाने वाली ग्रामीण पक्की सड़क पर की गई।

जानकारी के अनुसार, पिपरा थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सड़क पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान कमलपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का संकेत दिया गया। लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल की तत्परता से मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान दिलखुश कुमार (20 वर्ष), प्रशांत कुमार (18 वर्ष) और शिवशंकर कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सभी पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर गांव के निवासी हैं।

तलाशी के दौरान, एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 का पालन करते हुए दंडाधिकारी की मौजूदगी में जांच की गई। इस दौरान एक काले रंग के प्लास्टिक से 90 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन (प्रत्येक 2 एमएल, कुल 190 एमएल) बरामद किए गए। साथ ही दिलखुश कुमार के पास से एप्पल कंपनी का आईफोन और शिवशंकर कुमार के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से टीबीएस राइडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR05Z3689) को भी जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पिपरा थाना कांड संख्या 144/2026 के तहत धारा 8(सी)/22(सी)/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें