Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

मधेपुरा : कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में जिला स्तरीय मतदाता संवाद, रजनीश रंजन ने गिनाए सात निश्चय

Rajesh Kumar Ranjan / Sun, Aug 9, 2026 / Post views : 277

Share:

मधेपुरा। जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में रविवार को कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद चुनाव-2026 को लेकर जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब पांच हजार स्नातक मतदाताओं ने भाग लिया। जिले में पहली बार स्नातक मतदाताओं की जागरूकता को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। मंच पर पहुंचते ही रजनीश रंजन का मतदाताओं ने फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। मधेपुरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर प्रणव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजनीश रंजन ने मिले जनसमर्थन और आशीर्वाद के लिए मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यदि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के आशीर्वाद से वे एमएलसी बनते हैं तो स्नातक मतदाताओं के हक और अधिकार की आवाज सदन से सड़क तक मजबूती से उठाएंगे।

उन्होंने अपने सात निश्चय की चर्चा करते हुए बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज रहित पांच लाख रुपये तक ऋण/अनुदान की व्यवस्था कराने, एक पाठ्यक्रम-एक वेतनमान लागू कराने तथा वित्त रहित संस्थानों की समस्या समाप्त कराने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने सभी स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, संविदा कर्मियों और बेरोजगार स्नातकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की मांग को भी प्रमुख मुद्दा बताया।

उन्होंने सभी कोटि के वकालतखानों की आधारभूत संरचना मजबूत करने और अधिवक्ताओं के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर की स्थापना, जिला मुख्यालय में सुसज्जित पुस्तकालय को विकसित करने तथा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय और ई-लाइब्रेरी की स्थापना को भी अपने चुनावी एजेंडे में शामिल किया। सातवें निश्चय के तहत बेरोजगार स्नातकों के लिए मासिक भत्ते की व्यवस्था लागू कराने की बात कही।

कार्यक्रम में स्नातक मतदाताओं ने रोजगार, पलायन और शिक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनका रजनीश रंजन ने धैर्यपूर्वक जवाब दिया। पलायन के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार के स्तर पर हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद मतदाताओं ने रजनीश रंजन के प्रति समर्थन जताया। वहीं, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 14 जिलों से पहुंचे टीम रजनीश के कोर सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उनके पक्ष में अधिकाधिक मतदान कराने का भरोसा दिलाया।

रेडियो ईस्ट एंड वेस्ट की महानिदेशिका सह भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्य मनीषा रंजन ने कार्यक्रम में पहुंचे स्नातक मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि रजनीश रंजन एमएलसी बनते हैं तो वे मधेपुरा के बेटे के रूप में स्नातक मतदाताओं के हक और अधिकार के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष करेंगे।

पूर्व छात्र युवा नेता हर्षवर्धन सिंह राठौड़ के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. एमएस रहमान, रामकृष्ण पौद्दार, शैलेश सिंह, अमित कुशवाहा, नवल किशोर, खगड़िया के प्रवक्ता सचिदानंद यादव, गम्हरिया एकपहरा के मुखिया रूपेश सिंह, सोनी कुमारी, पंकज कुमार, एजाज अहमद, संवाद आलम, पवन कुमार सिंह, गणेशपुर के पूर्व मुखिया पुष्प रंजन कुमार, मुरलीगंज से प्रो. नरेंद्र कुमार, ग्वालपाड़ा से पप्पू एवं सुभाष, सुपौल से डॉ. प्रमोद कुमार, पुरैनी से सिकंदर पासवान, आलमनगर से लड्डू प्रसाद व पुष्परंजन, चौसा से मनोज, मिथुन व राजकुमार, बिहारीगंज से पुरुषोत्तम मेहता, कुमारखंड से मो. यासिम, शंकरपुर से रौशन कुमार व प्रकाश, डॉ. मानव कुमार, डॉ. अंजन कुमार, शिक्षाविद प्रो. रॉबिन्स कुमार, प्रो. वीर बहादुर सहित बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता मौजूद थे। वहीं, गायक एवं समाजसेवी सुनीत साना ने संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन से बिहार के विद्यालयों में नाटक शिक्षकों की बहाली को लेकर सवाल किया। इस पर रजनीश रंजन ने कहा कि आप लोगों के सहयोग और प्यार के बल पर यदि मैं एमएलसी बनता हूं तो नाटक शिक्षकों की बहाली को लेकर जो भी संभव होगा, वह सब करूंगा। इस मुद्दे को सदन में गंभीरता से उठाया जाएगा, ताकि बिहार में नाटक की डिग्रीधारी बेरोजगार रंगकर्मियों को भी रोजगार का अवसर मिल सके। वही कहां की आगामी जिलों के संवाद में नाटक शिक्षक की बहाली के मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा

#कोसीस्नातकचुनाव #कोसीस्नातकनिर्वाचनक्षेत्र #मधेपुरा #स्नातकमतदाता #रजनीशरंजन #MLCचुनाव2026 #बिहारविधानपरिषद #बिहारराजनीति #मधेपुरान्यूज #स्नातकमतदातासंवाद #रोजगार #बेरोजगारी #शिक्षा #पलायन #युवारोजगार #सातनिश्चय #स्नातकोंकाअधिकार #नाटकशिक्षकबहाली #रंगकर्मी #बिहारन्यूज #कोसीक्षेत्र #मधेपुरासमाचार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें