Sun, 13 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | भागलपुर : स्कूल में सोते दिखे प्रधानाध्यापक,तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल | सुपौल : नवीकरणीय ऊर्जा से स्थानीय रोजगार तक, सखुआ सोलर प्लांट को लेकर प्रशासन गंभीर | सुपौल : नशे की हालत में बकौर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार | सुपौल : सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु। | सुपौल : पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | भागलपुर : स्कूल में सोते दिखे प्रधानाध्यापक,तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल | सुपौल : नवीकरणीय ऊर्जा से स्थानीय रोजगार तक, सखुआ सोलर प्लांट को लेकर प्रशासन गंभीर | सुपौल : नशे की हालत में बकौर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार | सुपौल : सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु। | सुपौल : पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | भागलपुर : स्कूल में सोते दिखे प्रधानाध्यापक,तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल | सुपौल : नवीकरणीय ऊर्जा से स्थानीय रोजगार तक, सखुआ सोलर प्लांट को लेकर प्रशासन गंभीर | सुपौल : नशे की हालत में बकौर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार | सुपौल : सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु। | सुपौल : पोषण माह के अवसर पर सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र का आयोजन | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,थानाअध्यक्ष ने पूजा स्थल व मेला स्थलों का लिया जायजा। | सुपौल : जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसहा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित |

सुपौल : यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन के प्रथम वार्षिकोत्सव पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Jun 18, 2026 / Post views : 206

Share:

सुपौल। सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड अंतर्गत झिल्लाडुमरी पंचायत के वार्ड संख्या-15 में यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं केक काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य गौतम कुमार, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक संजय कुमार मेहता, प्रमोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें जनता हॉस्पिटल के डॉ. मोहम्मद तबरेज आलम, अफसाना हॉस्पिटल के डॉ. रफीक आलम, नवजीवन आरोग्य केंद्र के डॉ. गोरखनाथ तथा विराट आई केयर अस्पताल के डॉ. प्रेम कुमार गिरी शामिल रहे। सभी चिकित्सकों ने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर मरीजों का नि:शुल्क उपचार एवं परामर्श प्रदान किया।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके पंचायत क्षेत्र में इस प्रकार का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर पहले कभी आयोजित नहीं हुआ था। इससे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के निदेशक संजय कुमार मेहता ने कहा कि यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा गरीब बेटियों के विवाह सहित विभिन्न जनहितकारी कार्यों में निरंतर सक्रिय रहता है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और समर्थन से फाउंडेशन अपनी सेवाओं का विस्तार कर समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों में सहयोग एवं योगदान देने की अपील की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें