Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

: स्कूल में भवन नहीं रहने के कारण,बच्चे धूप और बारिश में पढ़ने को विवश।

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Jul 30, 2025 / Post views : 425

Share:
सरकार द्वारा नौनिहालों को सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने के लिए तमाम तरह की कवायद की जा रही है। स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं बहाल की जा रही है। लेकिन जिले में कुछ ऐसे भी विद्यालय है जहां भवन के अभाव में नौनिहाल धूप और बारिश में पढ़ने को विवश हैं। ऐसे में सरकार के द्वारा नौनिहालों को गुणात्मक शिक्षा देने के दावे महज कोरी घोषणाएं साबित हो रही है। यह तश्वीर त्रिवेणीगंज प्रखंड के पहलवना स्थित एल बी प्राथमिक विद्यालय पहलवना की है। वर्ष 2006 में स्थापित इस विद्यालय को आज तक भवन नसीब नहीं हो सका है। कहते हैं इस विद्यालय में कुल 118 बच्चे नामांकित है और विद्यालय में चार शिक्षक शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं। भवन नहीं होने के कारण वैकल्पिक तौर पर टिन के सेड में विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। जो जीर्ण शीर्ण और जर्जर अवस्था मे है। भवन विहीन विद्यालय होने के कारण विद्यालय में नौनिहाल बच्चे धूप और बारिश के बीच पढ़ने को विवश हैं। मौके पर मौजूद HM महेंद्र गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में वर्ष 2013 में किचेन सेड बनबाया गया था। लेकिन भवन नहीं बनाया जा सका है। कहा कि किसी तरह जुगाड़ के सहारे स्कूल में टिन का सेड बनाकर स्कूल का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में भवन निर्माण के लिए विभाग द्वारा ले आउट करवाया गया लेकिन अतिक्रमण संबंधी समस्या के कारण फिर कार्य को बंद कर दिया गया है। जाहिर सी बात है जब स्कूल में भवन ही नहीं है तो ऐसे में बच्चों का पठन पाठन प्रभावित होना लाजिमी है। फिलहाल टिन का सेड जो जीर्ण शीर्ण अवस्था मे है। उसके नीचे बच्चे धूप और बारिश के बीच पढ़ने को विवश है। हालांकि इस बाबत ऑफ कैमरा त्रिवेणीगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि भवन का आबंटन आ गया है, भवन निर्माण शुरू करवाने के लिए पहल की गई लेकिन अतिक्रमण खाली नहीं होने के कारण भवन निर्माण का कार्य अधर में लटक गया है। जल्द ही अतिक्रमित जमीन को मापी कर खाली करावाया जाएगा। जिसके बाद भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें