Wed, 29 Jul 2026
Breaking News
बिहार : मुख्यमंत्री के सहयोग शिविर में उठा पत्रकार सुरक्षा कानून का मुद्दा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने गठित की समीक्षा कमिटी | सुपौल : बकरी चराने घर से निकली बच्ची की गड्ढे में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम,जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : सेवा संकल्प समर्पण के 100 दिन पूरे: उत्कृष्ट कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को डीएम सावन कुमार ने किया सम्मानित | सुपौल : सुपौल में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराजगी | औरैया : पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह पाया पति, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच तोड़ा दम; एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां | सुपौल : जिला अधिकारी ने चल रहे सहयोग शिविर का किया निरीक्षण,लाभुकों को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराई गई विभिन्न सरकारी सेवाएं | अररिया : बिजली का करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप | गया : पर्यटन और पुरातत्व विभाग के बीच फंसा कोंचेश्वर महादेव मंदिर का विकास, स्थानीय लोगों में बढ़ी निराशा | गया : बोरवेल में फंसे मासूम पियूष के लिए मां की भावुक पुकार, आखिरकार सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन | दरभंगा : बाल काटने वाले रहस्यमयी शख्स का आतंक, 8 दिन में दूसरी घटना से पुलिस सतर्क | बिहार : मुख्यमंत्री के सहयोग शिविर में उठा पत्रकार सुरक्षा कानून का मुद्दा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने गठित की समीक्षा कमिटी | सुपौल : बकरी चराने घर से निकली बच्ची की गड्ढे में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम,जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : सेवा संकल्प समर्पण के 100 दिन पूरे: उत्कृष्ट कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को डीएम सावन कुमार ने किया सम्मानित | सुपौल : सुपौल में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराजगी | औरैया : पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह पाया पति, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच तोड़ा दम; एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां | सुपौल : जिला अधिकारी ने चल रहे सहयोग शिविर का किया निरीक्षण,लाभुकों को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराई गई विभिन्न सरकारी सेवाएं | अररिया : बिजली का करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप | गया : पर्यटन और पुरातत्व विभाग के बीच फंसा कोंचेश्वर महादेव मंदिर का विकास, स्थानीय लोगों में बढ़ी निराशा | गया : बोरवेल में फंसे मासूम पियूष के लिए मां की भावुक पुकार, आखिरकार सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन | दरभंगा : बाल काटने वाले रहस्यमयी शख्स का आतंक, 8 दिन में दूसरी घटना से पुलिस सतर्क | बिहार : मुख्यमंत्री के सहयोग शिविर में उठा पत्रकार सुरक्षा कानून का मुद्दा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने गठित की समीक्षा कमिटी | सुपौल : बकरी चराने घर से निकली बच्ची की गड्ढे में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम,जाँच में जुटी पुलिस | सुपौल : सेवा संकल्प समर्पण के 100 दिन पूरे: उत्कृष्ट कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को डीएम सावन कुमार ने किया सम्मानित | सुपौल : सुपौल में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराजगी | औरैया : पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह पाया पति, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच तोड़ा दम; एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां | सुपौल : जिला अधिकारी ने चल रहे सहयोग शिविर का किया निरीक्षण,लाभुकों को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराई गई विभिन्न सरकारी सेवाएं | अररिया : बिजली का करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप | गया : पर्यटन और पुरातत्व विभाग के बीच फंसा कोंचेश्वर महादेव मंदिर का विकास, स्थानीय लोगों में बढ़ी निराशा | गया : बोरवेल में फंसे मासूम पियूष के लिए मां की भावुक पुकार, आखिरकार सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन | दरभंगा : बाल काटने वाले रहस्यमयी शख्स का आतंक, 8 दिन में दूसरी घटना से पुलिस सतर्क |

सुपौल : नेपाल में बिहार के डॉ. मोहम्मद तबरेज़ को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, आयुष क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला पुरस्कार

Rajesh Kumar Ranjan / Wed, Jun 17, 2026 / Post views : 137

Share:

सुपौल/काठमांडू। बिहार के सुपौल जिले के सिमराही स्थित जनता हॉस्पिटल के प्रसिद्ध आयुष विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद तबरेज़ को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्क्लेव 4.0 – नेपाल संस्करण में आयुष चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मेलन सीआईवीआईसी (काउंसिल फॉर इंटीग्रेटिव वैद्य इनोवेशन एंड कोलैबोरेशन, इंडिया) तथा नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भारतीय दूतावास, नेपाल के प्रतिनिधि सुमन शेखर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा, लेजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, दुबई (यूएई) के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी ने भी कार्यक्रम में विशेष सहभागिता निभाई।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के 25 से अधिक राज्यों के साथ-साथ नेपाल, मलेशिया, कनाडा, यूएई, बांग्लादेश और सिंगापुर से आए 254 आयुष चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और उद्यमियों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण “क्लिनिकल डायग्नोसिस सत्र में सर्वाधिक आयुष चिकित्सकों की भागीदारी” विषय पर आयोजित लेजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रयास रहा, जिसमें सफलतापूर्वक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया।

सम्मेलन के दौरान आयुष क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशेषज्ञों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। डॉ. मोहम्मद तबरेज़ को आयुष चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सीआईवीआईसी के संस्थापक डॉ. एम. एम. कुरैशी तथा लेजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, दुबई के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मोहम्मद तबरेज़ ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आयुष चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण तथा प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उनकी इस उपलब्धि पर सुपौल जिले सहित पूरे बिहार के चिकित्सा जगत में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें