कायाकल्प अभियान के तहत डीडीसी ने हरियाही पंचायत में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने का दिया निर्देश
सुपौल दस्तक न्यूज, सुपौल बिहार
सुपौल जिले में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा व निगरानी उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार के द्वारा लगातार की जा रही है। इस क्रम में रविवार को उप विकास आयुक्त के द्वारा निर्मली प्रखंड के हरियाही पंचायत में हो रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।
स्थल निरीक्षण के क्रम में इस पंचायत के हरिपुर गांव में विकसित भारत जी राम जी के द्वारा प्राथमिक विद्यालय हरिपुर के चाहरदीवारी निर्माण के कार्य का जायजा लिया गया। इस योजना पर काम चल रहा है एवं आगे कुछ दिनों में कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा हरिपुर गाँव के स्थानीय लोगों से बातचीत की गई तथा योजना के बारे में पूछताछ की गई। लागों के द्वारा बताया गया कि यह योजना बहुत ही उपयोगी है एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई के लिए जरूरी है। उप विकास आयुक्त के द्वारा वहां उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने का निर्देश दिया गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ उसी गांव में कायाकल्प के अंतर्गत पीसीसी कार्य का निरीक्षण भी किया गया तथा लोगों से बातचीत की गई यह योजना लगभग पूर्ण कर ली गई है कुछ काम शेष है जिसे शीघ्र पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत के सभी कर्मी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
#कायाकल्पअभियान #सुपौलन्यूज #सुपौलदस्तक #सुपौलसमाचार #डीडीसुपौल #इन्द्रवीरकुमार #हरियाहीपंचायत #निर्मली #हरिपुरगांव #बिहारन्यूज #ग्रामीणविकास #पंचायतविकास #विकसितभारत #विकासकार्य #SupaulNews #SupaulDastak #BiharNews #NirmaliNews
विज्ञापन
विज्ञापन