रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा परिवहन विभाग का डाटा ऑपरेटर
सुपौल से राजेश कुमार रंजन की रिपोर्ट
सुपौल जिला परिवहन कार्यालय में निगरानी विभाग ने छापेमारी की है, जिसके बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया है, बताया गया कि परिवहन विभाग कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर को निगरानी विभाग ने 15 हजार रूपये घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने DTO कार्यालय में कार्यरत डाटा ओपेरेटर नन्द लाल को घुस लेते गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है.
बताया गया कि सुपौल जिले के ललितग्राम निवासी मो अजहर अली ने अपनी दिल्ली नंबर कार को बिहार नंबर बनाने के लिए परिवहन विभाग गया था, जहां उससे डाटा ऑपरेटर ने इसके एवज में 15 हजार रूपये घुस की मांग की गई. जिसके बाद मो अजहर अली ने इसकी लिखित शिकायत निगरानी विभाग पटना में की थी. निगरानी विभाग ने इस मामले में आज छापेमारी की जिसमे घुस की रकम लेते परिवहन विभाग कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर नन्द लाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घुस की रकम 15 हजार रूपये भी जब्त कर लिया गया है, और आगे की जांच में जुट गई है.
फिलहाल सुपौल में जिला परिवहन विभाग कार्यालय में निगरानी के छापे से सुपौल में हड़कंप मच गया है.
बाइट - निगरानी विभाग के अधिकारी.
बाइट - मो अजहर, आवेदक
#Supaul #SupaulNews #SupaulLatestNews #BiharNews #Vigilance #BiharVigilance #VigilanceRaid #DTO #TransportDepartment #BribeCase #SupaulNewsUpdate #निगरानीविभाग #सुपौल #रिश्वत #घूस #गिरफ्तार #परिवहनविभाग
Supaul News, Supaul Latest News, Supaul Vigilance Raid, Supaul DTO Office, Transport Department Supaul, Bihar Vigilance, रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई, सुपौल में निगरानी की छापेमारी, डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन