Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल | सुपौल : रामनगर कन्या आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण | सुपौल : रामलाल के कॉमेडी शो में उमड़ी भीड़, ‘हरे-हरे, ब्यूटी पार्लर घरे-घरे’ पर जमकर हंसे दर्शक | सुपौल : पिपरा में राजस्व विभाग के निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य: सीओ | सुपौल : पिपरा में गणेश महोत्सव मेले का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश। | सुपौल : नशाबंदी को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कहा—‘नशा करेंगे नहीं, नशा करने देंगे नहीं’ | सुपौल : 17 वर्षों से नन्ही जिंदगियों की सेहत का मजबूत सहारा, सिमराही बाजार के ‘चिल्ड्रेन हेल्थ केयर’ पर बढ़ा अभिभावकों का भरोसा | SEPTEMBER 2026 : SUPAUL DASTAK SEPTEMBER 2026 | सुपौल : बाबा गणिनाथ गोविंद की 14वीं जयंती साहेब टोला वार्ड नंबर 1 में निकाली गई भव्य शोभायात्रा | सुपौल : सीएचसी पिपरा की बदहाली पर सिविल सर्जन बिफरे, व्यवस्था में सुधार का दिया सख्त निर्देश | सुपौल : कीचड़ और जलजमाव से बदहाल पिपराही की मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल |

अररिया : कमर में देशी कट्टा, जेब में जिंदा कारतूस! पुलिस को देखते ही हथियार फेंक भागा युवक, दबोचा गया, भेजा जेल

Rajesh Kumar Ranjan / Sun, Aug 9, 2026 / Post views : 138

Share:

सुपौल दस्तक न्यूज रानीगंज (अररिया) – बिहार

रानीगंज थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के दौरान देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान बरबन्ना मेघु टोला, वार्ड संख्या 14 निवासी निलेश कुमार यादव (22 वर्ष), पिता- शंभु यादव के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, रानीगंज थाना में पदस्थापित पुअनि प्रिया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल विशेष छापामारी अभियान के तहत क्षेत्र में भ्रमणशील था। इसी दौरान काली मंदिर चौक के समीप पुलिस को सूचना मिली कि बरबन्ना मेघु टोला में एक युवक कथित तौर पर कमर में देशी कट्टा और जेब में कारतूस लेकर घूम रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही हथियार फेंककर भागने लगा युवक।

पुलिस के मुताबिक, टीम के मेघु टोला पहुंचते ही युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। आरोप है कि उसने कमर में रखा देशी कट्टा और जेब में मौजूद कारतूस जमीन पर फेंक दिया तथा भागने का प्रयास किया।

हालांकि, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। मौके से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, हथियार रखने से संबंधित वैध कागजात मांगे जाने पर युवक कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस को जप्त करते हुए नियमानुसार जप्ती सूची तैयार की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, भेजा गया जेल

पुलिस ने निलेश कुमार यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छापेमारी टीम में शामिल रहे पुलिसकर्मी

कार्रवाई में पुअनि प्रिया कुमारी के अलावा सअनि रवि प्रकाश द्विवेदी, सअनि ओमप्रकाश सिंह, सअनि राकेश कुमार राय, महिला सिपाही मधु कुमारी तथा गृहरक्षक बल के जवान शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।

#सुपौलदस्तक #SupaulDastak #रानीगंज #अररिया #Raniganj #Araria #बिहार #BiharNews #RaniganjNews #ArariaNews #CrimeNews #CrimeInBihar #PoliceAction #ArmsAct #देशीकट्टा #जिंदाकारतूस #अवैधहथियार #अवैधहथियारबरामद #पुलिसकार्रवाई #गिरफ्तारी #CrimeNewsBihar #BiharPolice #BreakingNews #LatestNews #HindiNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें