Thu, 12 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग |

सुपौल : जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक

Rajesh Kumar Ranjan / Fri, Oct 30, 2026 / Post views : 94

Share:

सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल बिहार

शुक्रवार को जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। जिला स्तर पर बाल अधिकारों और संरक्षण गतिविधियों के प्रभावी समन्वयन एवं कार्यान्वयन के उद्देश्य से मिशन वात्सल्य योजना में निहित प्रावधान के आलोक में इस समिति का गठन किया गया है।

इस बैठक में मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत संचालित सुपौल जिला के बाल देखरेख संस्थानों बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान द्वारा निष्पादित कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के मामलों पर निर्णय लेने के लिए गठित बाल कल्याण समिति तथा विधि विवादित बालकों के मामलों पर निर्णय लेने के लिए गठित किशोर न्याय परिषद् के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा यह निदेश दिया गया कि शीत ऋ़तु के आहट की स्थिति को देखते हुए जिले के सभी बाल देखरेख संस्थानों में आवासित बच्चों के लिए गर्म कपड़े, कम्बल, आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय।

सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बाल देखरेख संस्थानों के संचालन से संबंधित विविध पहलुओं की जानकारी दी गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में परवरिश योजना के लाभुकों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही जनवरी से लेकर अक्टूबर तक चाईल्ड हेल्पलाईन, सुपौल द्वारा किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई।

इस बैठक में सहायक निदेशक बाल संरक्षण के साथ-साथ पुलिस उपाधीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, किशोर न्याय परिषद् के सदस्य, चाईल्ड हेल्पलाईन के कोआर्डिनेटर, बाल देखरेख संस्थानों के अधीक्षक एवं बाल अधिकार के क्षेत्र में कार्यरत संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

#samratchoudhary #CMSamrat #Supaul #SupaulNews #SupaulDastak #SupaulDastakNews #BiharNews #Bihar #SawanKumar #DM_Supaul #MissionVatsalya #ChildProtection #ChildWelfare #ChildRights #ChildHelpline #ParvarishYojana #SocialWelfareDepartment #BiharGovernment #DistrictAdministration #SamratChoudhary #CMSamrat

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें