Thu, 12 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग |

सुपौल : खसी चोरी से दहशत में पशुपालक, विरोध करने पर हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी

Rajesh Kumar Ranjan / Sat, Oct 31, 2026 / Post views : 106

Share:

खसी चोरी से दहशत में पशुपालक, विरोध करने पर हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी

सुपौल दस्तक न्यूज,पिपरा सुपौल

पिपरा थाना क्षेत्र में खसी चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर अब रात के अंधेरे में घरों और बथानो को निशाना बनाने के साथ विरोध करने वालों को हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में दहशत है। वहीं, अलग-अलग पंचायतों में सामने आ रही घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्ती और अपराध नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला निर्मली पंचायत का है। यहां पवन मंडल, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार, संजीत कुमार और मो. इसराइल के घरों से एक दर्जन से अधिक खसी चोरी होने की बात सामने आई है। पीड़ितों के अनुसार, रात के समय चोर खसी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और रोककर पूछताछ करने की कोशिश की। आरोप है कि इस पर चोरों ने हथियार दिखाकर गोली मार देने की धमकी दी और खसी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में भय का माहौल है। पशुपालकों का कहना है कि खसी पालन उनके परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। इसके लिए महीनों तक मेहनत करने के साथ बड़ी पूंजी भी लगानी पड़ती है। ऐसे में एक साथ कई खसी चोरी हो जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चोरी के दौरान हथियार दिखाकर धमकी दिए जाने से अब ग्रामीणों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की भी चिंता सताने लगी है।

तीन पंचायतों में चोरी, चारपहिया वाहन से पहुंच रहे चोर

खसी चोरी की घटनाएं केवल निर्मली पंचायत तक सीमित नहीं हैं। बीते दिनों दीना पट्टी और कटैया माहे पंचायत में भी चोरों ने चारपहिया वाहन से पहुंचकर रात के अंधेरे में खसी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। अलग-अलग पंचायतों में लगातार सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों के बीच भय और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि चोरी की इन घटनाओं के पीछे संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है।

आवेदन और सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी कार्रवाई का इंतजार

पीड़ित पशुपालकों ने बताया कि चोरी की घटनाओं को लेकर पिपरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। साथ ही चोरों की पहचान में मदद के लिए सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। इसके बावजूद अब तक उन्हें जांच और कार्रवाई की स्थिति के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे पीड़ितों में निराशा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच, संदिग्धों की पहचान और चोरी गई खसियो की बरामदगी के लिए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही रात में पुलिस गश्ती तेज करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पशुपालकों की मेहनत और उनकी आजीविका पर संकट बना रहेगा। इधर, थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#खसीचोरी #पिपरा #सुपौल #सुपौलदस्तक #SupaulDastak #पिपराथाना #निर्मलीपंचायत #दीनापट्टी #कटैयामाहे #खसीचोर #पशुपालक #चोरीकीघटना #हथियारदिखाकरधमकी #गोलीमारनेकीधमकी #सुपौलक्राइम #बिहारक्राइम #पुलिसगश्ती #सीसीटीवीफुटेज #बिहारन्यूज #SupaulNews #BiharNews #CrimeNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें