सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल बिहार
बुधवार को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में ‘ब्लू इकोनॉमी’ परियोजना की प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई।
PHIA Foundation द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इस परियोजना के तहत अगले तीन वर्षों में सुपौल जिले के सुपौल सदर और त्रिवेणीगंज प्रखंडों के 1,000 किसानों के साथ कार्य किया जाएगा जिसमें 700 महिला किसान होगीं l परियोजना की विस्तृत जानकारी PHIA Foundation की विशेषज्ञ रिचा चौधरी द्वारा दिया गया l
परियोजना का उद्देश्य जिले की चौर भूमि के बेहतर प्रबंधन, मखाना उत्पादन में वृद्धि तथा महिलाओं को आजीविका के अवसरों से जोड़कर उनका आर्थिक सशक्तिकरण करना है। इसके अंतर्गत मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से मखाना के विपणन की व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि और आजीविका के नए अवसरों का सृजन हो सके।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी, सुपौल ने कहा कि परियोजना की सफलता के लिए कृषि, मत्स्य, उद्योग, सहकारिता और जीविका सहित सभी संबंधित विभागों का समन्वित प्रयास आवश्यक है। इसमें जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि PHIA Foundation द्वारा चौर भूमि की पहचान, क्षमता संवर्धन तथा उत्पादन एवं प्रबंधन संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।
सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी से इसकी सफलता सुनिश्चित होगी l
कोशी क्षेत्र में मखाना उत्पादन से लेकर विपणन तक की व्यापक संभावनाएँ हैं। महिलाओं को इस प्रक्रिया से जोड़कर परिवारों की आजीविका को समृद्ध किया जा सकता है। देश और विदेश में मखाना की बढ़ती मांग को देखते हुए अगले तीन वर्षों में इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने चाहिए।
अंत में, जिलाधिकारी, सुपौल ने सुपौल में परियोजना की शुरुआत पर शुभकामनाएँ दीं तथा सभी संबंधित विभागों और हितधारकों से इसे सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।
उक्त बैठक में श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ PHIA Foundation के Executive Director श्री जॉनसन टोपनो , अभिजीत मुखर्जी और Shatrunjay Kumar शामिल थे l
#SupaulDastak #Supaul #BlueEconomy #BlueEconomyProject #MakhanaProduction #MakhanaFarming #SupaulNews #BiharNews #SawanKumar #PHIAFoundation #WomenEmpowerment #WomenFarmers #FarmerWelfare #Agriculture #KoshiRegion #RuralDevelopment #Livelihood #BiharGovernment
विज्ञापन
विज्ञापन