Thu, 12 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग |

: धांधली के खिलाफ धरना पर बैठे BPSC के छात्र पर लाठी चार्ज के खिलाफ निकला गया आक्रोश मार्च

Rajesh Kumar Ranjan / Sun, Dec 29, 2024 / Post views : 556

Share:
बीपीएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना पर बैठे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ मधेपुरा में एनएसयूआई ने आक्रोश मार्च निकालकर बीपीएससी के चेयरमैन, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर से सरकार और बीपीएससी चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भूपेंद्र चौक पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बीपीएससी के चेयरमैन का पुतला दहन किया और सड़क पर खड़े होकर नारे लगाए। आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज सरकार के आवारा और तानाशाही के चरम सीमा को प्रदर्शित कर रहा है। बीपीएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ परीक्षा को रद्द करने और पुनः साफ-सुथरे तरीके से परीक्षा करवाने के मांग को लेकर अभ्यर्थी एक सप्ताह से अधिक समय से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। जहां सरकार को छात्रों के समस्याओं को सुनना चाहिए, उनके पीड़ाओं को सुनना चाहिए वहां सरकार पुलिसिया लाठी के दम पर खदेड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिहार की डबल इंजन सरकार छात्र विरोधी है, शिक्षा और रोजगार विरोधी है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बिहार में परीक्षा में धांधली सामान्य सी बात हो गई है। राज्य में छात्रों और युवाओं पर दमनकारी नीति अपनाकर उनके आवाज को कुचलने में सरकार को कोई संकोच नहीं रहा है। जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने यह लड़ाई केवल बीपीएससी अभ्यर्थियों का नहीं है, यह राज्य के सभी छात्र और युवाओं की लड़ाई बन गई है। एनएसयूआई इसे मजबूती से लड़ेगी। आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला सचिव सोनू कुमार, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, टीपी कॉलेज अध्यक्ष विभाष कुमार विमल, सचिव संतन कुमार, कुंदन आजाद, नीतीश कुमार यादव, संजीत कुमार, अंशु पासवान, उमेश कुमार, मनीष कुमार, लाल बहादुर, सोनू कुमार, फूलचंद्र कुमार, रवि राज, अमलेश कुमार, रंजीत कुमार, राजा कुमार, निरंजन कुमार समेत दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें