Tue, 06 Oct 2026
Breaking News
सुपौल : सहयोग शिविर में डीएम और एसपी ने सुनी आमजनों की समस्याएं | बेतिया : एक तरफ जिंदगी है… और दूसरी तरफ 90 से 95 लाख रुपये का इलाज। | सुपौल : पिपरा के अमहा में अनियंत्रित बाइक ओटो में जा घुसी छह लोग जख्मी। | सुपौल : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | सुपौल : जनता दरबार में जमीन संबंधी दो मामलों का हुआ निष्पादन। | सुपौल : आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जितिया व्रत रखकर नवमी को किया जाता है पारण | सुपौल : दुर्गा पूजा को लेकर पिपरा थाना में शान्ति समिति की हुई बैठक। | सुपौल : तीसरी कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी | सुपौल : स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण, ODF Plus एवं कायाकल्प की प्रगति की हुई समीक्षा | सुपौल : शिक्षक-शिक्षिका विदाई सह सम्मान समारोह विद्यालय में आयोजित कर दी गई विदाई | सुपौल : सहयोग शिविर में डीएम और एसपी ने सुनी आमजनों की समस्याएं | बेतिया : एक तरफ जिंदगी है… और दूसरी तरफ 90 से 95 लाख रुपये का इलाज। | सुपौल : पिपरा के अमहा में अनियंत्रित बाइक ओटो में जा घुसी छह लोग जख्मी। | सुपौल : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | सुपौल : जनता दरबार में जमीन संबंधी दो मामलों का हुआ निष्पादन। | सुपौल : आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जितिया व्रत रखकर नवमी को किया जाता है पारण | सुपौल : दुर्गा पूजा को लेकर पिपरा थाना में शान्ति समिति की हुई बैठक। | सुपौल : तीसरी कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी | सुपौल : स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण, ODF Plus एवं कायाकल्प की प्रगति की हुई समीक्षा | सुपौल : शिक्षक-शिक्षिका विदाई सह सम्मान समारोह विद्यालय में आयोजित कर दी गई विदाई | सुपौल : सहयोग शिविर में डीएम और एसपी ने सुनी आमजनों की समस्याएं | बेतिया : एक तरफ जिंदगी है… और दूसरी तरफ 90 से 95 लाख रुपये का इलाज। | सुपौल : पिपरा के अमहा में अनियंत्रित बाइक ओटो में जा घुसी छह लोग जख्मी। | सुपौल : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | सुपौल : जनता दरबार में जमीन संबंधी दो मामलों का हुआ निष्पादन। | सुपौल : आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जितिया व्रत रखकर नवमी को किया जाता है पारण | सुपौल : दुर्गा पूजा को लेकर पिपरा थाना में शान्ति समिति की हुई बैठक। | सुपौल : तीसरी कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी | सुपौल : स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण, ODF Plus एवं कायाकल्प की प्रगति की हुई समीक्षा | सुपौल : शिक्षक-शिक्षिका विदाई सह सम्मान समारोह विद्यालय में आयोजित कर दी गई विदाई |

सुपौल : तीसरी कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

Rajesh Kumar Ranjan / Thu, Oct 1, 2026 / Post views : 129

Share:

तीसरी कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

सुपौल दस्तक न्यूज, सुपौल/बिहार

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनापट्टी पंचायत के सखुआ गांव स्थित मध्य विद्यालय सखुआ से एक गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय में पदस्थापित प्रखंड शिक्षक देवनन्दन मेहता पर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल है बताया जा रहा है कि घटना 29 सितंबर 2026 की है। आरोप है कि विद्यालय में पढ़ाई के दौरान शिक्षक ने छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन गुरुवार को विद्यालय पहुंचे और मामले को लेकर हंगामा किया। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा घटना की सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी शिक्षक देवनन्दन मेहता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पिपरा थाना कांड संख्या 355/26 दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। छात्रा के बयान, परिजनों के आरोप और घटनास्थल से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले की सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी वहीं, मामले को लेकर कुछ ग्रामीणों ने लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मध्य विद्यालय सखुआ की प्रभारी प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि विद्यालय में इस तरह की कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं हुई है।अब पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। ग्रामीण सखुआ वार्ड नंबर एक निवासी मो आजम एवं वार्ड नंबर 5 निवासी मिथिलेश कुमार शर्मा ने शिक्षक देवनंदन मेहता पर लगाया गया आरोप गलत बताया उन्हें साजिश के तहत फसाया गया है। पिपरा थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि परिजन की ओर से पिपरा थाना में आवेदन दिया गया है आवेदन के आलोक में कांड संख्या 355/ 26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

#सुपौल #सुपौल_न्यूज #पिपरा #पिपरा_थाना #दिनापट्टी #सखुआ #बिहार_न्यूज #शिक्षक_गिरफ्तार #छात्रा_से_छेड़छाड़ #छेड़छाड़_का_आरोप #पुलिस_जांच #अपराध_समाचार #मध्य_विद्यालय_सखुआ #SupaulNews #PipraNews #BiharNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें