सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल बिहार
गुरुवार को जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आगामी दीपावली, लोक आस्था का महापर्व छठ एवं अन्य आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल श्री शरथ आर0एस0 की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा बताया गया कि दीपावली के अवसर पर पटाखों की बिकी एवं भंडारण निर्धारित नियमों तथा वैध अनुज्ञप्ति के तहत ही किया जा सकेगा। इसके लिए अधिकतम 30 दिनों की अवधि हेतु अस्थायी लाईसेंस प्रपत्र (LE-5) निर्गत करने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल को प्राधिकृत किया गया है। सभी संबंधित विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
पर्व-त्योहारों के दौरान होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, ढाबा, स्ट्रीट फूड स्टॉल, कैंटीन एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
साथ ही, सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।
पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा दुर्गा पूजा एवं काली पूजा, 2026 के अवसर पर दिनांक 04.11. 2026 तक जिले के विभिन्न थाना स्तरों पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई की जानकारी दी गई।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिले में पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई का विवरण निम्नवत् हैः-
विभिन्न थानों में कुल प्रस्तावों की संख्या 271
BNSS की धारा 126 के अंतर्गत की गई कार्रवाई की संख्या 6,027
Bond Down की संख्या 2,183
जब्त किए गए डीजे की संख्या 64
डीजे संचालकों के विरुद्ध Bond Down की संख्या 170
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। जिले सभी थाना प्रभारी को डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा करने तथा लेने रात्रि गस्ती बढाने का निदेश दिया गया।
विधि-व्यवस्था एवं समुचित यातायात प्रबंधन बनाए रखने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को छठ घाटों तथा घाटों तक जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
पिपरा, निर्मली एवं त्रिवेणीगंज सहित जिले के अन्य प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात सुचारु रखने तथा जाम की समस्या से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, सुपौल द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे दीपावली, छठ एवं अन्य पर्व-त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। पटाखों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप एवं सुरक्षित तरीके से करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व-त्योहारों के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#SupaulDastak #SupaulNews #Supaul #BiharNews #Diwali2026 #ChhathPuja2026 #Deepawali #ChhathMahaparv #SupaulPolice #SupaulAdministration #DM सूपौल #LawAndOrder #FestivalSecurity #LPGGas #GasCylinder #BiharPolice #BreakingNews #LatestNews #SupaulUpdate
विज्ञापन
विज्ञापन