Thu, 12 Nov 2026
Breaking News
सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग | सुपौल : काली पूजा मेले पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बिहार केसरी चनरदेव पहलवान समेत देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम | पटना : चित्रगुप्त पूजा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | सुपौल : राघोपुर रेफरल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 30 बेड का नया भवन बनाने की तैयारी | सुपौल : नशा मुक्ति अभियान को लेकर डीएम ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | सुपौल : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल रेफर | सुपौल : सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन | सुपौल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ | सुपौल : महादलित परिवारों के बीच पहुंचे डीएम सावन कुमार, साथ मनाई दीपावली की खुशियाँ | सुपौल : सुपौल दस्तक न्यूज परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | सुपौल : सुपौल में 18 नवंबर से राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता, बिहार के 9 प्रमंडलों की खिलाड़ी लेंगी भाग |

सुपौल : अभिषेक कुमार कुशवाहा बने छात्र जदयू सुपौल के जिलाध्यक्ष, संगठन को मजबूत करना होगी प्राथमिकता

Rajesh Kumar Ranjan / Mon, Nov 2, 2026 / Post views : 139

Share:

सुपौल दस्तक न्यूज,सुपौल बिहार

सुपौल। बिहार प्रदेश छात्र जनता दल (यू.) के अध्यक्ष धीरज कुमार ने अभिषेक कुमार कुशवाहा को छात्र जदयू सुपौल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से छात्र जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।

जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर अभिषेक कुमार कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार, छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी सह इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन, जदयू सुपौल जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, सांसद दिलेश्वर कामत, स्थानीय विधायक रामविलास कामत, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, सोनम रानी सरदार, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के छात्र जदयू अध्यक्ष निखिल सिंह यादव एवं जिला प्रवक्ता प्रमोद मंडल सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि छात्र जदयू जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार, प्रदेश प्रभारी रुहेल रंजन एवं जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में संगठन को जिले के सभी महाविद्यालयों तक मजबूत और सक्रिय बनाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिले के प्रत्येक कॉलेज और विद्यार्थियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही सुपौल जिले के सभी महाविद्यालयों में छात्र जदयू की ओर से हेल्प डेस्क स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक समस्याओं एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सहायता मिल सके।

अभिषेक कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुनना, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर माहौल बनाने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा।

इस मनोनयन पर ओमप्रकाश यादव, सिकंदर सरदार, प्रमोद मंडल, हरेकांत झा, भगवान चौधरी, खुर्शीद आलम, ललिता जायसवाल, प्रियंका यादव सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभिषेक कुमार कुशवाहा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

#AbhishekKumarKushwaha #ChhatraJDU #JDU #Supaul #SupaulNews #BiharNews #StudentPolitics #JDUBihar #DheerajKumar #RuhelRanjan #SupaulPolitics #StudentOrganization #BiharPolitics #SupaulDastak #SupaulDastakNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें